दुनिया के सबसे बड़े YouTube क्रिएटर्स में शामिल MrBeast (असली नाम जिमी डोनाल्डसन), 28, अब आधिकारिक तौर पर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने साथी कंटेंट क्रिएटर थिया बूसेन (Thea Booysen), 28, के साथ रिचर्ड ब्रैनसन के नेकर द्वीप पर आयोजित एक निजी शादी समारोह में सात फेरे लिए। इस समारोह में दोनों के करीब 70 परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी के बाद MrBeast ने सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज़ शेयर करते हुए लिखा, “I Found MrsBeast ❤️ and it was the best day of my life.” पोस्ट सामने आते ही इंटरनेट पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।

MrBeast और Thea Booysen की पहली मुलाकात साल 2022 में हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों का रिश्ता प्यार में बदला और दिसंबर 2024 में उन्होंने अपनी सगाई की घोषणा की थी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है।

Thea Booysen दक्षिण अफ्रीका की मशहूर कंटेंट क्रिएटर, लेखिका और ई-स्पोर्ट्स कमेंटेटर हैं। वहीं MrBeast अपने बड़े-बजट वाले YouTube वीडियो, चैलेंज, गिवअवे और समाजसेवा से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। कंटेंट क्रिएशन के अलावा वह कई सफल बिजनेस वेंचर्स के भी मालिक हैं।

शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और कई मशहूर क्रिएटर्स ने इस स्टार कपल को जमकर बधाइयां दीं। अब हर किसी की नजर MrBeast और Thea Booysen की नई जिंदगी की झलकियों पर टिकी हुई है।
View this post on Instagram