बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी ज़िन्दगी के बेहद खास दौर से गुज़र रहे है। उनकी बेटी दुआ पादुकोण सिंह 8 सितंबर 2026 को दो साल की हो गईं। बेटी के दूसरे जन्मदिन के मौके पर कपल ने कुछ बेहद खूबसूरत ब्लैक एंड वाइट शेयर कीं, जिनमें उनकी फॅमिली बॉन्डिंग साफ़ नजर आ रही है।
तस्वीरों में दीपिका और रणवीर अपनी बेटी दुआ के साथ मस्ती करते हुवे दिखाई दे रही है। एक तस्वीर में दुआ अपने माता-पिता के बीच बेहद प्यारे अंदाज में नजर आती हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में रणवीर उन्हें गोद में लिए हुवे दिखाई देते है। इन तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिए है।

सबसे ज्यादा ध्यान दीपिका पादुकोण के बेबी बंप ने खींचा। एक्ट्रेस तस्वीरों में अपने प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ नजर आईं। रणवीर और दीपिका जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं, ऐसे में दुआ का दूसरा जन्मदिन उनके परिवार के लिए और भी खास बन गया है।
दुआ बनने वाली है बड़ी बेहेन
रणवीर और दीपिका ने 2024 में अपनी पहली बेटी का स्वागत किया था। बाद में कपल ने बताया था की उन्होंने अपनी बेटी का नाम दुआ इसलिए रखा, क्योंकि वह उनकी प्रार्थनाओं का जवाब हैं।
अब दुआ जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली है। कपल ने 2026 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। बेटी के दूसरे जन्मदिन पर सामने आईं ये तस्वीरें रणवीर और दीपिका की जिंदगी में शुरू होने वाले इस नए और खूबसूरत चैप्टर की झलक दिखाती हैं।
फैंस अब इस स्टार कपल के दूसरे बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
रणवीर, दीपिका और दुआ का खूबसूरत फैमिली मोमेंट




