Hanuman Ansh Box Office Collection: कम बजट में बानी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमल कर दिया है, जिसकी शुरुवात में शायद ही किसी ने ऊमीद उम्मीद की होगी। महज करीब 2 करोड़ रुपये के बजट वाली यह फिल्म 34वे दिन भी सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है और अब 200 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है।
34वे दिन भी 10 करोड़ से ज्यादा कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने 34वे दिन 10.25 करोड़ रुपये की इंडिया नेट कमाई की है। इससे फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 153.13 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 180.95 करोड़ रुपये पहुंच चूका है।
खास बात यह है की 34वें दिन की कमाई पिछले दिन के 10.75 करोड़ रूपये से सिर्फ करीब 4.7 फीसदी कम रही। पांचवें हफ्ते में भी फिल्म की कमाई की दरफ्तार देखकर साफ है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी कम नहीं हुवा है।

2 करोड़ के बजट से 180 करोड़ का कारोबार
‘हनुमान अंश’ की सबसे बड़ी खासियत इसका कम बजट और शानदार बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन है। फिल्म का बजट करीब 2 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जबकि इंडिया ग्रॉस पहले ही 180 करोड़ रूपये के पार पहुंच चूका है।
फिल्म की शुरुवात बेहद धीमी रही थी और पहले दिन इसकी कमाई सिर्फ 10 लाख रूपये बताई गई थी। लेकिन धीरे-धीरे माउथ पब्लिसिटी बढ़ी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली।
प्रेमानंद महाराज के आशीर्वाद की भी चर्चा
फिल्म को लेकर प्रेमानंद महाराज से जुड़ा एक आध्यात्मिक एंगल भी चर्चा में है। फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर ने फिल्म बनाने से पहले उनसे मार्गदर्शन लिया गया था। फिल्म की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस मुलाकात और आशीर्वाद का जिक्र किया गया है।
प्रेमानंद महाराज की और से संत के जीवन को फिल्म लोकप्रियता के लिए तोड़-मरोड़कर पेश न करने और बिना पुष्टि की बातें न जोड़ने की सलाह का भी उल्लेख किया गया है। अब फिल्म की सफलता को लेकर कुछ दर्शक इसे आस्था और आशीर्वाद से जोड़ रहे हैं, जबकि कई लोग इसकी सफलता का कारन कहानी और मजबूत माउथ पब्लिसिटी को मान रहे है।
11 सितंबर को ओवरसीज रिलीज
अब ‘हनुमान अंश’ के लिए अगला बड़ा मौका 11 सितंबर को आने वाला है, जब फिल्म ओवरसीज मार्केट में रिलीज होगी। भारत में करीब 180.95 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन के बाद फिल्म को 200 करोड़ तक पहुंचने के लिए करीब 19 करोड़ रुपये और चाहिए।
अगर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार बानी रहती है और ओवरसीज से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो 200 करोड़ का आंकड़ा पार करना मुश्किल नहीं होगा।
फिलहाल ‘हनुमान अंश’ की कहानी किसी चमत्कार से कम नहीं लग रही। इसे आस्था का असर कहें, माउथ पब्लिसिटी या दमदार कहानी का कमल 2 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा खेल कर दिया है।