रणवीर सिंह के नाम और एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। BMW India ने बॉलीवुड अभिनेता को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। रणवीर ने नई दिल्ली में आयोजित एक खास इवेंट में BMW की नई 7 सीरीज रेंज से पर्दा भी उठाया।
नई BMW 7 सीरीज को भारत में पेट्रोल और पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा कंपनी का पावरफुल इलेक्ट्रिक मॉडल BMW i7 M70 भी भारतीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। नई कारों की डिलीवरी अक्टूबर 2026 से शुरू होने की ऊमीद है।

रणवीर सिंह इससे पहले Skoda Auto India और Maruti Suzuki Nexa जैसे बड़े ऑटोमोबाइल ब्रांड्स के साथ भी जुड़े रह चुके है। लग्जरी कारों के प्रति उनका प्यार भी किसी से छिपा नहींहै। उनके कार कलेक्शन में Ferrari 296 GTB, GMC Hummer EV 3X, Range Rover Autobiography और Mercedes-Maybach GLS 600 जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं।
BMW India के साथ यह नई साझेदारी रणवीर के बढ़ते ब्रांड पोर्टफोलियो में एक और बड़ा नाम जोड़ती है।