रणबीर ने ‘रामायण’ ट्रेलर लॉन्च में सनग्लास पहनने पर मांगी माफी, बोले- आंखों में इंफेक्शन है, दिल में…

दिल्ली में आयोजित फिल्म ‘रामायण’ के भव्य ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर ने मंच पर आते ही ‘जय श्री राम’ का जयघोष किया। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले अपनी आंखों पर लगे काले चश्मे को लेकर सफाई दी।रणबीर ने कहा कि उनकी आंखों में संक्रमण हो गया है, इसलिए उन्हें सनग्लास पहनना पड़ा। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मेरी आंखों में इंफेक्शन हुआ है, लेकिन इस शुभ अवसर पर मेरे दिल में सिर्फ अफेक्शन है।”

साथ ही उन्होंने सभी से इसके लिए माफी भी मांगी।कार्यक्रम में मौजूद अरुण गोविल का जिक्र करते हुए रणबीर ने कहा कि उन्होंने वर्षों तक भगवान श्रीराम के किरदार को जिस श्रद्धा और गरिमा के साथ निभाया, वह उनके लिए प्रेरणा है। रणबीर ने कहा कि अगर वह श्रीराम का किरदार थोड़ा भी उसी भावना के साथ निभा पाए, तो अपनी मेहनत सफल मानेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि बचपन से ही भगवान श्रीराम की शिक्षाएं और अरुण गोविल की छवि उनके मन में बसी हुई है। कार्यक्रम में साई पल्लवी, रवि दुबे, निर्देशक नितेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा, करण जौहर समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं।बता दें कि ‘रामायण’ का पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।

Leave a Comment