विराट-रोहित ने रचा इतिहास, साथ खेला 400वां इंटरनेशनल मैच

भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे में दोनों ने साथ मिलकर अपना 400वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला।

इस उपलब्धि के साथ विराट और रोहित 400 अंतरराष्ट्रीय मैच साथ खेलने वाली भारत की पहली जोड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के नाम था, जिन्होंने 391 मैच साथ खेले थे।

दोनों बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में साझेदारी करते हुए 8,000 से ज्यादा रन भी जोड़ चुके हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच साथ खेलने का विश्व रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने (550 मैच) के नाम दर्ज है।

Leave a Comment