दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर देशभर में बहस तेज है। इस मुद्दे की गूंज मुंबई तक पहुंचती नजर आ रही है। इसी बीच फिल्म ‘धुरंधर’ से सुर्खियों में आईं अभिनेत्री आयशा खान ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है। एक्ट्रेस का दावा है कि उन्हें बिना किसी स्पष्ट वजह के पुलिस ने हिरासत में लिया, जबकि वह न तो किसी प्रदर्शन का हिस्सा थीं और न ही उन्होंने किसी तरह की नारेबाजी की थी।

आयशा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार कई वीडियो साझा करते हुए पूरी घटना का जिक्र किया। वीडियो में वह काफी भावुक नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि उस समय उनके हाथ कांप रहे थे क्योंकि उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर पुलिस उन्हें क्यों ले जा रही है।एक्ट्रेस के मुताबिक, उनके भाई और कुछ दोस्त पहले से ही पुलिस हिरासत में थे। उन्हें देखने के लिए वह सिर्फ सड़क किनारे खड़ी थीं। आयशा का कहना है कि उन्होंने किसी प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया, न किसी तरह का हंगामा किया और न ही किसी भीड़ का हिस्सा थीं। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लेकर वैन में बैठा दिया।

आयशा खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में कहा कि उन्हें बिना किसी स्पष्ट वजह के पुलिस वैन में बैठा लिया गया। उनका कहना था कि वह न तो किसी प्रदर्शन का हिस्सा थीं और न ही उन्होंने किसी तरह की नारेबाजी की थी। आयशा ने बताया कि उनके भाई और दोस्त पहले से पुलिस हिरासत में थे और वह सिर्फ सड़क किनारे खड़ी थीं। उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने पुलिस अधिकारियों से पूछा कि उन्हें कहां और क्यों ले जाया जा रहा है, तो उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। वीडियो में आयशा काफी भावुक नजर आईं और उन्होंने बताया कि इस पूरी घटना से वह बेहद घबराई हुई थीं।

आयशा ने अपने वीडियो में सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उन्होंने कोई कानून नहीं तोड़ा तो उनके साथ ऐसा बर्ताव क्यूकिया जा रहा है?
View this post on Instagram