हार्दिक पंड्या का नया अवतार! मुंडे सिर के साथ माहिका शर्मा संग पहुंचे तिरुपति बालाजी मंदिर

हार्दिक पंड्या हाल ही में आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उनके साथ गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी नजर आईं। दोनों ने सुबह की सुप्रभातम सेवा में भाग लेकर भगवान का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर से सामने आए दोनों के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

दर्शन के दौरान हार्दिक पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा, मुंडे हुए सिर और माथे पर तिलक लगाए दिखाई दिए, जबकि माहिका भी सफेद भारतीय परिधान में नजर आईं। दोनों ने पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की और मंदिर की परंपराओं का पालन किया।

चोट के कारण हार्दिक पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने फिटनेस हासिल कर ली है और बीसीसीआई का रिटर्न-टू-प्ले प्रोटोकॉल भी पूरा कर लिया है। ऐसे में उनकी जल्द ही भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद जताई जा रही है।

हालांकि हार्दिक और माहिका ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों को कई बार साथ देखा गया है। मंदिर से सामने आई तस्वीरों के बाद एक बार फिर दोनों चर्चा का केंद्र बन गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmy Famee (@filmyfamee)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmy Famee (@filmyfamee)

Leave a Comment