‘महाभारत’ में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभा चुके अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर देखने के बाद रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा कि रणबीर ने अपने अभिनय से खुद को नई पीढ़ी के बेहतरीन कलाकारों में शामिल कर लिया है।हालांकि, नीतीश ने रणबीर को एक अहम सलाह भी दी। उनका कहना है कि अब रणबीर पर भारतीय संस्कृति और विरासत को दुनिया तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी है।

उन्होंने अपील की कि रणबीर भविष्य में ‘Animal‘ जैसी फिल्मों से दूरी बनाएं और ऐसी कहानियों का चुनाव करें जो समाज को सकारात्मक संदेश दें। उन्होंने लिखा, “कृपया अपनी वाणी को अब और प्रदूषित न करें। भारत के पास आपकी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतरीन कहानियों की कोई कमी नहीं है।”

नीतीश भारद्वाज ने ‘रामायण’ के भव्य VFX, शानदार विजुअल्स, संगीत और पूरी टीम की भी खुलकर सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल करेगी और कहा कि वह इस फिल्म को सम्मान देने के लिए कम से कम पांच बार सिनेमाघरों में देखना चाहेंगे।
View this post on Instagram
View this post on Instagram