आधी रात को संजय दत्त पर उमड़ा सलमान खान का प्यार, बोले- I Love You बाबा

बॉलीवुड में सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती हमेशा चर्चा में रही है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और सालों से एक-दूसरे के प्रति सम्मान और अपनापन बनाए रखा है। हाल ही में सलमान खान ने आधी रात को संजय दत्त के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपनी दोस्ती की मिसाल फिर पेश की।

सलमान ने इंस्टाग्राम और एक्स पर संजय दत्त के साथ गले लगते हुए दो तस्वीरें साझा कीं। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “बाबा फॉरेवर बाबा… संजू बाबा हम सबके बाबा हैं और अब अपने बच्चों के भी बाबा हैं। मेरे बड़े भाई संजय दत्त को अल्लाह, भगवान और जीजस हमेशा खुश रखें। आई लव यू बाबा।”

हालांकि संजय दत्त का जन्मदिन 29 जुलाई को था, लेकिन सलमान ने 31 जुलाई की देर रात यह खास पोस्ट शेयर कर उन्हें प्यार और शुभकामनाएं दीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं और फैंस ने दोनों सितारों की दोस्ती की जमकर तारीफ की। वहीं कई लोगों ने सलमान खान की अच्छी सेहत और खुशहाल जिंदगी की भी दुआ की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmy Famee (@filmyfamee)

Leave a Comment