टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट, तीन आरोपी गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राजस्थान के कोटा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमे एक आरोपी नाबालिक बताया जा रहा है। तीनों को जल्द ही मुंबई पुलिस को सौंपने की तयारी की जा रही है।

ट्रैन से सफर कर रहे थे आरोपी

कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम के मुताबिक, मुंबई पुलिस से सुचना मिली थी कि ममले के तीन मुख्या आरोपी ट्रैन से यात्रा कर रहे है और कोटा पहुंचने वाले हैं। इसके बाद टीम गठित कर ट्रैन में अभियान चलाया गया और करीब 15 मिनिट में तीनो को पकड़ लिया गया।

आरोपियों की पहचान रेहान उर्फ सुक्का और ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन के रूप में बताई गई है। तीसरे आरोपी के नाबालिक होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार अभी बरामद नहीं हुआ है।

टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई थी फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल ग्राउंड से निकलते समय टाइगर श्रॉफ की कार पर अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की थी। इस घटना में उनके ड्राइवर फिरदौस और एक राहगीर उमेश चरण के घायल होने की खबर सामने आई थी। टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बताए गए।

घटना के बाद मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रस्ते का पता लगाने में जुटी थी। अब कोटा से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच आगे बढ़ेगी।

Leave a Comment