बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाश्मी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गंगमास्टर G9’ की शूटिंग्स के दौरान एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गए। फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान एक SUV हवा में पलटकर नीचे खड़ी वैन से टकरा गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रेन से लटकी SUV अचानक हवा में पलटी जाती है और नीचे खड़ी वैन पर गिरती है। इस दौरान इमरान हाश्मी भी काफी करीब मौजूद थे। गनीमत रही कि अभिनेता को कोई चोट नहीं आई।

इमरान हाश्मी के प्रवक्ता ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि अभिनेता बिल्कुल ठीक हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि SUV का पलटना स्टंट का हिस्सा था या शूटिंग्स के दौरान कोई गड़बड़ी हुई।
‘गनमास्टर G9’ के बारे में
आदित्य दत्त के निर्देशन में बन रही इस एक्शन-रोमांस फिल्म में इमरान हाश्मी के साथ जेनेलिया डिसूजा, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक सिंह नजर आएंगे। फिल्म 27 नवंबर 2026 को सनीमाघरो में रिलीज होने वाली है।
View this post on Instagram