बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई मुंबई में हुए एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद की गई है। इमरान खान Jaane Tu… Ya Jaane Na और Delhi Belly जैसी फिल्मों में नजर आ चुके है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस प्रदर्शन में मुख्या चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी। मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर यह विरोध किया गया था।

इमरान खान के पास अमिरेकी नागरिकता है। प्रदर्शन के दिन उन्हें उनकी पार्टनर लेखा वाशिंगटन और काजित ज़ैन मैरी खान के साथ हिरासत में लिया गया था। उस समय इमरान ने स्पष्ट किया था कि वह मुंबई के निवासी के तौर पर प्रदर्शन में पहुंचे थे, न कि किसी राजनीतिक पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए।
इस मामले में बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने भी पुलिस को पत्र लिखकर इमरान की नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होने की क़ानूनी अनुभूति पर सवाल उठाते थे। फिलहाल, Leave India Notice जारी होने के बाद इमरान खान की और से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।