बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी किसी फिल्म या फैशन ब्रांड से जुड़ी नहीं, बल्कि लंदन में एक मिस्ट्री वुमन के साथ सामने आई तस्वीरें हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

वायरल तस्वीरों और वीडियो में आर्यन खान को लंदन के एक कैसीनो से बाहर निकलते हुए देखा गया। उनके साथ एक युवती भी नजर आई, जिसने ब्लैक आउटफिट पहन रखा था। शुरुआत में उसकी पहचान सामने नहीं आई, लेकिन कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि वह आर्टिस्ट विनी तकैर (Vinnie Takair) हैं।

दोनों को एक साथ देखने के बाद इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कई फैंस यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं या उनके बीच कुछ खास रिश्ता है। तस्वीरें वायरल होने के कुछ समय बाद विनी तकैर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंदन ट्रिप की कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “London, ily.” पोस्ट का समय वायरल तस्वीरों से मेल खाने के कारण फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई।

इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर यह भी सामने आया कि आर्यन खान और विनी तकैर इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अब तक इन डेटिंग रूमर्स पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
View this post on Instagram
आर्यन खान और विनी तकैर की वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। हालांकि, जब तक दोनों में से कोई आधिकारिक बयान नहीं देता, तब तक इन खबरों को केवल अटकलों के तौर पर ही देखा जा सकता है।
[NEW UNSEEN] Aryan wasn’t in a mingling mood at MVM season ender (but he looked really good 😁) #AryanKhan#AryanKhanThoughts https://t.co/xfSO1YBi0t pic.twitter.com/7wuNQaR6Ce
— Aryan Khan Thoughts (@AryanKhanThots) July 30, 2026