यशकी टॉक्सिक से नहीं टकराएगी श्रद्धा कपूर की ईठा

अगस्त में कई बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलने वाला था। इनमें यश की टॉक्सिक और श्रद्धा कपूर की ईठा भी शामिल थीं। हालांकि अब ईठा की रिलीज डेट बदल दी गई है।

ईठा पहले 28 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज को आगे बढ़ाकर 4 दिसंबर 2026 कर दिया है। श्रद्धा कपूर ने भी सोशल मीडिया पर नई रिलीज डेट की जानकारी शेयर की है।

नई डेट के साथ ईठा का मुकाबला अब प्रभास की फौजी से होगा, जो 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है। यानी दोनों फिल्मों के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर रहेगा।

वहीं ईठा के हटने से यश की टॉक्सिक को बड़ा फायदा मिला है। टॉक्सिक अब 26 अगस्त को बिना ईठा के सीधे मुकाबले के रिलीज होगी। चार साल बाद यश की बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। उनकी पिछली फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ब्लॉकबस्टर रही थी, इसलिए टॉक्सिक से भी काफी उम्मीदें हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

Leave a Comment