सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को लेकर अब बॉलीवुड से भी समर्थन मिल रहा है। अभिनेता ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वांगचुक का एक वीडियो साझा करते हुए छात्रों के लिए न्याय की मांग का समर्थन किया।

वीडियो में सोनम वांगचुक ने कथित परीक्षा अनियमितताओं और पेपर लीक पर सवाल उठाते हुए कहा कि मेहनत करने वाले छात्रों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने लोगों से इस मुद्दे पर आवाज़ उठाने की अपील भी की।

ऋतिक रोशन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वांगचुक की बातें उन्हें सही और बेहद असरदार लगीं। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘सुपर 30’ में एक शिक्षक का किरदार निभाने के दौरान उन्हें छात्रों के संघर्ष और मानसिक दबाव को करीब से समझने का मौका मिला था।

बता दें कि सोनम वांगचुक 28 जून से कथित परीक्षा गड़बड़ियों के विरोध में भूख हड़ताल पर हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट के निर्देश और डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं।