Gen-Z होने पर गर्व, हम सब जिंदगी के छात्र हैं- अरहान खान

नीट परीक्षा लीक को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच सलमान खान के भतीजे अरहान खान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने सीधे प्रोटेस्ट का जिक्र नहीं किया, लेकिन शिक्षा, इंसानियत और अपनी पीढ़ी के समर्थन में संदेश दिया।

अरुणाचल प्रदेश के तवांग से एक तस्वीर साझा करते हुए अरहान ने लिखा कि पिछले कुछ दिनों में लोगों ने एक-दूसरे का साथ देकर इंसानियत और प्यार की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि उन्हें Gen-Z का हिस्सा होने पर गर्व है और उनकी पीढ़ी सही सोच के साथ आगे बढ़ेगी।

पोस्ट के अंत में अरहान ने लिखा, “हम सब जिंदगी के छात्र हैं। आइए सही बातें सीखें और सिखाएं। जय हिंद।”

उनकी इस पोस्ट पर अरबाज खान ने लिखा, “Love you, proud of you Arhaan,” जबकि मलाइका अरोड़ा ने भी बेटे की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें गर्व महसूस कराया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arhaan Khan (@iamarhaankhan)

Leave a Comment