‘सलमान डर गया…’ एक लाइन से मचा बवाल, सलमान की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी दो शर्टलेस जिम तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में वह जिम इक्विपमेंट के पास खड़े नजर आ रहे हैं और सिर पर तौलिया रखा हुआ है। इन फोटो के साथ उन्होंने लिखा, “सलमान खान डर गया… हम्म्म, जो डर गया समझो मर गया।” उनकी इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में 13 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए।

हाल ही में सलमान खान छात्रों के समर्थन में की गई अपनी लंबी पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहे। उन्होंने पेपर लीक को गंभीर समस्या बताते हुए छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन की सराहना की थी। साथ ही अपील की थी कि इस मुद्दे को राजनीतिक रंग न दिया जाए और सरकार दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे।

सलमान ने यह भी कहा था कि शिक्षा देश की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए और भारत को भविष्य में एजुकेशन हब बनना चाहिए। उनकी अपील के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने भी छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई।

बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया आने के बाद सलमान ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार उचित कदम उठाएगी और छात्रों से घर लौटने का आग्रह किया। साथ ही मजाकिया अंदाज में सोनम से कहा कि अगर चाहें तो वह अपने घर से उनके लिए खाना भी भिजवा देंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

Leave a Comment