कृति सेनन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत और अनफिल्टर्ड तस्वीरों का फोटो डंप शेयर किया है। इन तस्वीरों में उनकी इंग्लैंड ट्रिप की झलकियां, सेल्फीज़ और बहन नूपुर सेनन के साथ बिताए पल नजर आए। हालांकि, इस पोस्ट में सबसे ज्यादा ध्यान कृति और कबीर बाहिया की तस्वीर ने खींचा।
एक तस्वीर में कृति और कबीर क्रिकेट के मैदान पर साथ खड़े होकर मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। कृति ने कबीर के कंधे पर हाथ रखा हुआ है और दोनों की बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही है। दोनों के रिश्ते की खबरें लंबे समय से चर्चा में हैं, ऐसे में इस तस्वीर ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
कृति ने इस फोटो डंप के साथ लिखा, “कुछ यादें कैमरे में कैद हुईं.. कई और खुलकर जी गईं!” पोस्ट में कबीर के अलावा नूपुर सेनन के साथ प्यारी तस्वीर और कृति की कई खूबसूरत सेल्फीज़ भी शामिल हैं। कृति और कबीर ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन उनकी साथ में नजर आने वाली तस्वीरें लगातार सुर्खियां बटोरती रहती हैं।
नीचे तस्वीरों में देखिए इन खास पलों की झलक।









