अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लुजन’ (दृश्यम 3) का ऑफिशियल ट्रेलर बुधवार को रिलीज़ कर दिया गया। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट गोवा में आयोजित किया गया, जहां पूरी स्टारकास्ट एक साथ नजर आई।

इवेंट के दौरान अजय देवगन और तब्बू की बॉन्डिंग ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। दोनों की हंसी-मजाक और साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल होने लगी। अजय व्हाइट शर्ट और लाइट ब्लू डेनिम में नजर आए, जबकि तब्बू ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं।
अजय और तब्बू की दोस्ताना बॉन्डिंग देखकर फैंस ने भी सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स किए। कई यूजर्स ने इस दौरान अजय की पत्नी और एक्ट्रेस काजोल का नाम भी ले लिया। एक यूज़र ने मजाक में लिखा की उसने अजय को काजोल के वीडियो में भी इतना खुश नहीं देखा।

वहीं, कई फैंस ने दोनों कलाकारों की पुरानी दोस्ती और शानदार बॉन्डिंग की तारीफ भी की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तसवीरो में दोनों के बीच की सहजता और दोस्ताना अंदाज साफ नजर आ रहा है।
गांधी जयंती के खास मौके पर 2 अक्टूबर को ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन, तब्बू और श्रेया सरन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, वहीं इस बार जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की भी दमदार एंट्री हुई है।