आखिरकार Mr.Faisu ने कर लिया निकाह, सामने आईं पहली तस्वीरें

सोशल मीडिया स्टार Mr. Faisu यानी फैसल शेख ने अपनी ज़िन्दगी की नई शुरुवात कर ली है। उन्होंने सऊदी अरब के खूबसूरत शहर मदीना में निकाह किया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सदी की पहली तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरें सामने आते ही फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाइयां देनी लगे।

सफेद शेरवानी में दिखे Mr. Faisu
निकाह की तस्वीरों में Mr. Faisu सफेद शेरवानी में नजय आए, जबकि उनकी दुल्हन लाल और सफेद रंग के खूबसूरत शरारे में दिखाई दीं। एक तस्वीर में वह अपनी पत्नी के माथे पर किस करते दिखे, तो दूसरी में दोनों निकाह के रजिस्टर पर हस्ताक्षर करते नजर आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FAISAL SHAIKH (@mr_faisu_07)

तस्वीरें शेयर करते हुए फैसल ने लिखा कि उनका सपना हकीकत बन गया है। उन्होंने मदीना में अपने पुरे परिवार की मौजूदगी में निकाह करने के लिए अल्लाह का शुक्रिया अदा किया। साथ ही फैंस से अपनी नई जिंदगी के लिए दुआएं करने की अपील भी की।

कौन हैं Mr. Faisu की पत्नी?
Mr. Faisu की शादी के बाद उनकी पत्नी के नाम को लेकर भी चर्चा हो रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और वायरल वेडिंग कार्ड में निखत फातिमा उर्फ तान्या का नाम सामने आया है। हालांकि, उनकी पत्नी की पहचान को लेकर आधिकारिक पुष्टि स्पष्ट नहीं है।

सेलेब्स ने दी बधाई
Mr. Faisu की तस्वीरों पर श्रेया कालरा और आयशा खान समेत कई लोगों ने बधाई दी। श्रेया ने ‘मुबारक हो’, जबकि आयशा ने ‘मबरूक’ लिखकर कपल को शुबकामनाएं दीं।
बता दें कि Mr. Faisu ने TikTok पर छोटे वीडियो बनाकर लोकप्रियता हासिल की थी। बाद में वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मॉडल और टीवी पर्सनैलिटी के रूप में उभरे। वह ‘खतरों के खिलाड़ी’,’झलक दिखला जा’ और ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ जैसे रियलिटी शोज शोज में भी नजर आ चुके हैं।

Leave a Comment