मिर्जापुर बॉक्स ऑफिस डे 4: ₹95 करोड़ पार! 100 करोड़ क्लब के बेहद करीब

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। 4 सितंबर को रिलीज हुई इस क्राइम थ्रिलर फिल्म ने पहले तीन दिनों में शानदार कमाई की और अब चौथे दिन भारत में ₹100 करोड़ के नेट कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच गई है। फिल्म को दर्शकों की और से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म ने पहले दिन यानि शुक्रवार को करीब ₹25.75 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया था। इसके बाद शनिवार को कमाई बढ़कर ₹32 करोड़ पहुंच गई, जबकि रविवार को फिल्म ने करीब ₹36 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह तीन दिनों में ‘मिर्जापुर द मूवी’ की भारत में नेट कमाई लगभग ₹93.75 करोड़ हो गई। रविवार की कमाई ने फिल्म को साल की सबसे ज्यादा कमाई करनी वाली फर्स्ट संडे फिल्मों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया।

चौथे दिन यानि सोमवार को फिल्म ने शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक करीब ₹1.65 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन लगभग ₹95.40 करोड़ पोहोच गया है। यानी ‘मिर्जापुर द मूवी’ अब ₹100 करोड़ के आंकड़े से सिर्फ कुछ करोड़ दूर है। हालांकि चौथे दिन का कलेक्शन अभी शुरुआती अनुमान है और दिन खतम होने के बाद आंकड़े बदल सकते है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करे तो फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में भारत में करीब ₹112.35 करोड़ का ग्रास कलेक्शन किया, जबकि ओवरसीज से लगभग ₹20 करोड़ की कमाई बताई गई है। इस हिसाब से फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹132.35 करोड़ से ज्यादा पहुंच चुका है। ‘मिर्जापुर’ की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म ने ओटीटी के दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में भी कामयाबी हासिल की है।

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी ‘मिर्जापुर द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी कालीन भैया, अली फजल गुड्डू पंडित और दिव्येंदु मुन्ना त्रिपाठी के किरदार में नजर आ रहे है। फिल्म में रवि किशन, रसिका दुगल, जितेंद्र कुमार, शीबा चड्ढा, अभिषेक बनर्जी, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी, हर्षिता गौर, सोनल चौहान राजेश तैलंग समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने प्रस्तुत किया है।

Leave a Comment