‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार, 2 करोड़ की फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में बनाई जगह

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस: महज़ ₹2 करोड़ के बजट में बनी भक्ति फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹100 करोड़ की नेट कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। रविवार दोपहर तक फिल्म का घरेलू कलेक्शन ₹105 करोड़ से ज्यादा पहुंच गया था।

ख़राब शुरुआत के बाद बदली फिल्म की किस्मत
‘हनुमान अंश’ की शुरुआत बेहद बेहद धीमी रही थी। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ ₹10 लाख कमाए और शुरुआती दो हफ्तों में इसकी कुल कमाई करीब ₹1.48 करोड़ रही। हालांकि, 16वें दिन से फिल्म की कमाई में अचानक बड़ा उछाल देखने को मिला।

दर्शकों के बिच बढ़ती चर्चा का असर तीसरे और चौथे हफ्तों में साफ़ नज़र आया। फिल्म ने अकेले चौथे हफ्तों में करीब ₹61 करोड़ की कमाई की। पांचवें वीकेंड में भी इसकी रफ्तार जारी रही और शुक्रवार को ₹10 करोड़, जबकि शनिवार को करीब ₹16.50 करोड़ का कलेक्शन किया।

कई बड़ी बड़ी फिल्मो को छोड़ा पीछे
₹100 करोड़ का आकड़ा पार करने के बाद ‘हनुमान अंश’ ने कई बड़ी फिल्मो के हिंदी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। रविवार तक फिल्म 83’, सलमान खान की सिकंदर’, अजय देवगन की ‘सिंघम’ और ‘पुष्पा: द राइज़’ के हिंदी वर्जन के आसपास या उससे आगे पहुंच गई। महज ₹2 करोड़ के बजट में ₹100 करोड़ से ज्यादा कामना फिल्म की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है कहानी
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बानी ‘हनुमान अंश’ की कहानी लक्ष्मी नारायण नाम के एक युवक की आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित है। मां की मृत्यु के बाद वह जीवन और ईश्वर से जुड़े सवालों के जवाब तलाशने निकलता है और आगे चलकर संत नीम करोली बाबा के रूप में अपनी पहचान बनाता है।

फिल्म में शोभिनव सत्य मुख्य भूमिका में हैं। उसके साथ विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी और अनिल रस्तोगी समेत कई कलाकार नजर आते हैं। आने वाली इंटरनेशनल रिलीज के बाद फिल्म की कमाई में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Leave a Comment