ताज़ा खबर: रैपर बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री ईशा ईशा ने अपने रिश्ते को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच अलग होने की घोषणा कर दी है। दोनों ने एक बयान जारी कर बताया की उन्होंने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया है।
पिछले कुछ पिछले कुछ हफ्तों से बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं। सोशल मीडिया पर भी दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे। अब दोनों ने इन सभी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए अपने अलग होने की पुष्टि कर दी है।

बादशाह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बयान शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। दोनों ने कहा कि यह निर्णय आपसी सम्मान के साथ लिया गया है। साथ ही उन्होंने लोगो से इस मुश्किल समय में उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की। दोनों ने यह भी साफ किया कि इस मामले पर उनका यह पहला और आखिरी बयान होगा।

यह खबर मार्च 2026 में हुई दोनों की शादी के करीब पांच महीने बाद सामने आयी है। बादशाह और ईशा रिखी ने अपने रिश्ते और शादी को लंबे समय तक काफी निजी रखा था। मार्च में एक निजी शादी समारोह से जुडी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद दोनों की शादी की चर्चा शुरू हुई थी। इसके बाद जून में ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम के इसके बाद जून में ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम के Ask Me Anything यानी AMA सेशन के दौरान अपनी शादी की पुष्टि की थी।
बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते की चर्चा काफी समय से होती रही है। दोनों कई सालो से एक-दूसरे के साथ जुड़े हुए थे। साल 2023 में भी दोनों की शादी को लेकर खबरें सामने आयी थीं, लेकिन उस समय बादशाह ने शादी की ख़बरों को खारिज कर दिया था। हलाकि, मार्च 2026 में दोनों ने एक निजी समारोह में शादी कर ली। अब शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है।

कौन हैं ईशा रिखी?
ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल हैं। चंडीगढ़ में जन्मी ईशा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्मों से की थी। वह ‘जट्ट बॉयज़ पुत्त जट्टों दे’, ‘हैप्पी गो लकी’, ‘बडे चंगे ने मेरे यार कमीने’, ‘व्हाट द जट्ट!!’ और ‘अरदास’ जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं।
ईशा रिखी ने साल 2018 में फिल्म ‘नवाबज़ादे’ से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा था। पंजाबी फिल्मों में काम करने क साथ साथ वह अपने निजी जीवन को लेकर भी कसर चर्चा में रही हैं। ईशा शादी से पहले कई सालों तक बादशाह के साथ रिश्ते में थीं। मार्च 2026 में हुई शादी बादशाह की दूसरी शादी थी। इससे पहले रैपर ने जैस्मीन मसीह से शादी की थी। दोनों का साल 2020 में तलाक हो गया था और उनकी एक बेटी भी है।
फिलहाल बादशाह और ईशा रिखी ने अपने अलग होने की वजह सार्वजनिक नहीं की है। दोनों ने केवल इतना बताया है कि उन्होंने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है और लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है।