शहनाज-राघव कर रहे हैं डेट? गोद में बैठाने वाले वीडियो पर आया बयान

अभिनेत्री शहनाज गिल और डांसर-अभिनेता राघव जुयाल पिछले कुछ समय से अपनी कथित डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की एक वायरल वीडियो के बाद उनके रिश्ते को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे थे। हालांकि अब शहनाज के बाद खुद राघव जुयाल ने भी इन अफवाहों पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, राघव जुयाल के जन्मदिन के मौके पर शहनाज गिल उनके साथ नजर आई थीं। पार्टी से बाहर निकलते समय भारी भीड़ के बीच राघव शहनाज का हाथ पकड़कर उन्हें सुरक्षित बाहर ले जाते दिखाई दिए। इसी दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह उन्हें गाड़ी तक पहुंचाते हुए अपनी गोद में बैठाकर कार में बैठाते नजर आए। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

इन अफवाहों के बीच कुछ लोगों ने यह भी कहना शुरू कर दिया कि शहनाज अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की यादों से बाहर निकल आई हैं। हालांकि, शहनाज गिल ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए साफ कहा था कि राघव उनके सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच दोस्ती से बढ़कर कोई रिश्ता नहीं है।

अब राघव जुयाल ने भी एक इंटरव्यू में वायरल वीडियो की असल वजह बताई है। उन्होंने कहा कि उस वक्त वहां काफी भीड़ थी और कुछ लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे। ऐसे में उनका पहला उद्देश्य सिर्फ शहनाज को सुरक्षित बाहर निकालना था। राघव ने कहा कि यदि उस स्थिति में कोई भी लड़की होती, तो वह उसके साथ भी बिल्कुल ऐसा ही व्यवहार करते।

राघव ने आगे कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें महिलाओं का सम्मान करना सिखाया है। उनके मुताबिक, किसी भी महिला के साथ भीड़ में बदसलूकी या असुरक्षित स्थिति उन्हें बिल्कुल स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह किसी भी हद तक जाकर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे और इस दौरान उन्हें अपने स्टारडम की भी परवाह नहीं रहती।

वर्क फ्रंट की बात करें तो राघव जुयाल इन दिनों लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रहे हैं। हालिया प्रोजेक्ट्स में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने के बाद वह जल्द ही ‘भाई तेरा स्टार है’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह साउथ स्टार नानी की फिल्म ‘पैराडाइज’ में एक अहम और दमदार किरदार निभाते दिखाई देंगे। वहीं, साल के आखिर में उनकी एंट्री शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ में भी देखने को मिलेगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmy Famee (@filmyfamee)

Leave a Comment