दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP (Cockroach Janta Party ) के प्रदर्शन मे अभिनेत्री पूनम पांडे भी शामिल हो गई हैं। इससे पहले प्रकाश राज, स्वरा भास्कर, फातिमा सना शेख, सोनाक्षी सिन्हा, समय रैना, सान्या मल्होत्रा और इमरान खान जैसे कई कलाकार इस आंदोलन का समर्थन कर चुके हैं। पूनम पांडे ने प्रदर्शन में पहुंचकर छात्रों के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की और सोनम वांगचुक के समर्थन में पोस्टर भी हाथ में लिया।

आईएएनएस द्वारा साझा किए गए वीडियो में पूनम पांडे ने साफ कहा कि उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक बहस का हिस्सा बनना नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकारों के लिए खड़ा होना है।

उन्होंने कहा,
“मैं यहां सिर्फ और सिर्फ स्टूडेंट्स को सपोर्ट करने आई हूं। मैं उनके हक के लिए लड़ने आई हूं। जहां तक बाकी बातों का सवाल है, मुझे राजनीति के बारे में कुछ नहीं पता। मैं यहां सिर्फ उन छात्रों के लिए हूं और उन बच्चों के लिए हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई है। मैं बस उनका समर्थन करने आई हूं।”

पूनम पांडे ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस मुद्दे को धार्मिक या राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा,
“मैं सभी से गुजारिश करना चाहती हूं कि कृपया इसे धर्म या राजनीति का मुद्दा न बनाएं। इसे बच्चों से जुड़ा मुद्दा ही रहने दें। कई बच्चों की जान जा चुकी है और हमें उनके भविष्य के बारे में सोचने की जरूरत है।”

प्रदर्शन के दौरान पूनम पांडे सोनम वांगचुक के समर्थन वाला पोस्टर लिए भी नजर आईं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।गौरतलब है कि हाल के दिनों में कई फिल्मी सितारों ने भी सोनम वांगचुक और CJP के आंदोलन का समर्थन किया है। इन सेलेब्स ने छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील करते हुए सरकार से उचित कदम उठाने की मांग की है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram