इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ को रिलीज से पहले CBFC ने U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है, लेकिन इसके लिए फिल्म में कई बदलाव भी करवाए गए। सेंसर बोर्ड ने ड्रग्स लेने वाला एक सीन हटाने के साथ-साथ तीन बेहद हिंसक सीन पूरी तरह कटवा दिए, जबकि एक हिंसक सीन को करीब 50% छोटा किया गया।

इसके अलावा कुछ अपमानजनक शब्द भी हटाए गए और फिल्म में एंटी-ड्रग, एंटी-स्मोकिंग व चाइल्ड ट्रैफिकिंग से जुड़े डिस्क्लेमर जोड़ने के निर्देश दिए गए।सभी बदलावों के बाद फिल्म को 5 अगस्त को सर्टिफिकेट मिला। करीब 2 घंटे 20 मिनट लंबी यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ शबाना आजमी और दिशा पाटनी भी नजर आएंगी।

वहीं, 6 अगस्त को रिलीज हुए ट्रेलर में इमरान का दमदार और बदले से भरा अंदाज देखने को मिला है।