कुक्कू कोहली को अंतिम विदाई देने पहुंचे कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और रोहित शेट्टी

फिल्म निर्माता कुक्कू कोहली के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। मंगलवार, 25 अगस्त को उनके निधन के बाद बुधवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां फिल्म जगत से जुड़े कई लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

कुक्कू कोहली की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी इस दौरान काफी भावुक नजर आईं। सफेद कपड़ों में सिर पर सफेद दुपट्टा ओढ़े अरुणा ईरानी को श्मशान घाट पहुंचते हुए देखा गया। वह बेहद दुखी दिखाई दे रही थीं और अंदर जाते समय कुछ लोगों के सहारे आगे बढ़ीं।

अभिनेता रजत बेदी भी कुक्कू कोहली को अंतिम विदाई देने के लिए वहां पहुंचे। वहीं, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने भी श्मशान घाट पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कैटरीना कैफ का कुक्कू कोहली के परिवार से खास रिश्ता रहा है। वह कुक्कू कोहली की पहली शादी से हुई बेटी करिश्मा कोहली के काफी करीब मानी जाती हैं। यही वजह है कि इस मुश्किल घड़ी में उनका वहां पहुंचना परिवार के प्रति उनकी करीबी को भी दर्शाता है।

इन सितारों के अलावा फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी और अभिनेता रज़ा मुराद भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। कुक्कू कोहली के करीबी दोस्त, परिवार के सदस्य और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

नीचे देखिए इस भावुक पल की खास तस्वीरें।




Leave a Comment