Drishyam 3 की एडवांस बुकिंग ने चौंकाया, Drishyam 2 का रिकॉर्ड टुटा

Ajay Devgn की फिल्म Drishyam 3: The Conclusion रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त चर्चा में है। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरो में दस्तक देनी वाली इस फिल्म की एडवांस बुकिंग को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Drishyam 3 ने चार शो डेट्स के लिए करीब 24.94 करोड़ रुपये की एडवांस सेल्स दर्ज कर ली है, जिसमे ब्लॉक की गई सेट भी शामिल है। वही, ब्लॉक बुकिंग को हटाने के बाद यह आंकड़ा करीब 17.74 करोड़ रूपये बताया जा रहा है।

फिल्म ने सिर्फ अपने ओपनिंग डे के लिए 13.04 करोड़ रूपये की एडवांस बुकिंग कर ली है। वही, पहले तीन दिनों की बुकिंग 17 करोड़ रूपये के आकड़े को पार कर चुकी है। एडवांस बुकिंग ने महाराष्ट्र सबसे आगे चल रहा है, जहां से ओपनिंग डे के लिए करीब 4.24 करोड़ रूपये की बिक्री हुवी है। यह कुल ओपनिंग डे ग्रॉस का लगभग 32% है।

खास बात यह है कि रिलीज से अभी करीब 48 घंटे बाकी है, लेकिन Drishyam 3 ने पहले ही Drishyam 2 की एडवांस बुकिंग के अंतिम आकड़े को पीछे छोड़ दिया है। Drishyam 2 ने 2022 में रिलीज से पहले तीन बड़े नेशनल चेन्स में करीब 1.27 लाख टिकट बेचे थे और फिल्म ने करीब 15 करोड़ रूपये ने की ओपनिंग ली थी।

अब देखना होगा कि रिलीज तक Drishyam 3 की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा कहां तक पहुंचता है।

Leave a Comment