- कम बजट में बानी फिल्म जब बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल करती है, तो उनकी चर्चा होना लाजमी है। ऐसी ही कहानी इन दिनों ‘हनुमान अंश’ की है। करीब 2 करोड़ रूपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 291 करोड़ रूपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म की एक खास बात यह भी है कि इसमें तीन महिला प्रोड्यूसर्स ने करीब 60-60 लाख रूपये का निवेश किया था। को-प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर ने साफ़ किया की उन्होंने फिल्म का पूरा खर्च नहीं उठाया, बल्कि कुल निवेश का करीब एक-तिहाई हिस्सा लगाया था। उनके साथ रागिनी सोना और नम्रता सिंह भी प्रोडक्शन का हिस्सा है।

‘हनुमान अंश’ ने 40 दिनों में भारत में करीब 272.90 करोड़ रूपये का ग्रॉस और 231.13 करोड़ रूपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म की इस कमाई ने इसके छोटा बजट को देखते हुए सबका ध्यान खींचा है। टीम के मुताबिक, फिल्म को सीमित संसाधनों में असली लोकेशंस पर शूट किया गया था और शूटिंग भी तय 26 दिनों के बजाय 22 दिनों में पूरी कर ली गई।
फिल्म की सफलता के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने भी इसमें दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी है। हालांकि, मेकर्स का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता इसे सिनेमाघरों में दर्शकों तक पहुंचाना थी। फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित है और इसमें आस्था, भक्ति, प्रेम और सेवा जैसे पहलुओं को दिखाया गया है।
अब फिल्म की सफलता के बाद इसके आगे की कहानी पर भी काम चल रहा है। मेकर्स ‘हनुमान अंश’ के दो सीक्वल की प्लानिंग कर रहे है, यानि इसे ट्रायलॉजी के तौर पर आगे बढ़ने की तयारी है। महज 2 करोड़ के बजट से शुरू हुई इस फिल्म ने जिस तरह 291 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, उसने इसे इस साल की चर्चित फिल्मो में शामिल कर लिया है।