कियारा-सिद्धार्थ के घर फिर गूंजेगी किलकारी, बेटी सराया बनेगी बड़ी बहन

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैंस के साथ एक बार फिर खुशखबरी शेयर की है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर के जरिये बताया कि उनके घर जल्द ही एक और नन्हा मेहमान आने वाला है।

इस खास तस्वीर में उनकी बेटी सराया के हाथों में नन्हे बेबी सॉक्स नजर आ रहे हैं, जबकि नीचे किआरा और सिद्धर्थ के हाथ दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के साथ कपल ने लिखा कि वे एक बार फिर जिंदगी के सबसे बड़े तोहफे से नवाजे गए हैं और उनके दिल प्यार और आभार से भरे हुए हैं।

खास बात यह है कि जब कियारा और सिद्धर्थ ने पहली बार अपनी बेटी के जनम की खबर दी थी, तब भी उन्होंने इसी तरह नन्हे सॉक्स के जरिये खुशखबरी शेयर की थी। अब उसी अंदाज में दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान करना फैंस के लिए और भी खास बन गया है।

कियारा और सिद्धार्थ ने 2023 में शादी की थी और जुलाई 2025 में अपनी बेटी सराया का सवागत किया था। अब सराया जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली हैं। कपल की इस गुडन्यूज पर करन जौहर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और परिणीति चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

Leave a Comment