मौनी रॉय का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अनुषा दांडेकर के साथ बाहर निकलीं मौनी उस वक्त असहज हो गईं, जब पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद करना शुरू किया। वीडियो में मौनी का गुस्सा साफ नजर आया और उन्होंने फोटोग्राफर्स को खरी-खोटी सुना दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मौनी रॉय कार में बैठने के बाद भी पैपराजी के कैमरों से घिरी नजर आती हैं। लगातार फोटो और वीडियो बनाए जाने से वह असहज और परेशान दिखीं। उन्होंने कई बार कैमरे बंद करने को कहा, लेकिन जब फोटोग्राफर्स नहीं रुके तो मौनी ने गुस्से में सख्त आवाज़ में कहा, “बंद करो!”

मौनी रॉय का यह वीडियो ऐसे समय वायरल हुआ है, जब उन्होंने हाल ही में अपने पति सूरज नांबियार से अलग होने की बात स्वीकार की है। निजी जिंदगी को लेकर आई इस खबर के बाद अब उनका यह वीडियो भी खूब चर्चा बटोर रहा है।
View this post on Instagram