Drishyam 3 Worldwide Collection: ₹446 करोड़ पार

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज़ के दूसरे शनिवार यानि 10 अक्टूबर को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। नए रिलीज हुई फिल्मों से मुकाबले के बावजूद फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी है।

दूसरे शनिवार फिल्म की कमाई में आया उछाल
Sacnilk के शुरुवाती आंकड़ों के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के नौवें दिन भारत में करीब 26.50 करोड़ रूपये नेट का कलेक्शन किया। इससे पहले दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 14.50 करोड़ रूपये कमाए थे। इस तरह शनिवार की कमाई में लगभग 82.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 286.50 करोड़ रूपये और घरेलु ग्रॉस कलेक्शन 343.80 करोड़ रूपये तक पहुंच गया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹450 करोड़ के करीब
दुनियाभर में भी ‘दृश्यम 3’ का प्रदर्शन शानदार बना हुआ है। नौवें दिन फिल्म ने विदेशी बाजारों से करीब 8 करोड़ रूपये कमाए। इसके बाद फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 103 करोड़ रूपये हो गया।
Sacnilk के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 446.80 करोड़ रूपये तक पहुंच चूका है। इस आकड़े के साथ फिल्म जल्दी ही 450 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर सकती है।

अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर की कमाई के मामले में अजय देवगन की पिछली हिट फिल्मों ‘सिंघम अगेन’ (389 करोड़ रूपये) और ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ (367 करोड़ रूपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म ने हिंदी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्मों के मुकाबले भी बेहतर प्रदर्शन किया है। भारत में 286.50 करोड़ रूपये के नेट कलेक्शन के साथ यह 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की सूची में चौथे स्थान पर है।

फिल्म में नजर आए ये सितारे
‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रेया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई ने इसे अजय देवगन के करियर की बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलताओ में शामिल कर लिया है।

Leave a Comment